रील्स की लत और टूटते रिश्ते: आखिर हम स्क्रीन में क्या ढूंढ़ रहे हैं? | Mobile Addication | TNC |
क्या हम फोन में सुकून ढूंढते-ढूंढते खुद को और ज्यादा थका रहे हैं? लगातार बदलती Reels हमें कुछ सेकंड में दुख, खुशी, डर और प्रेरणा जैसी कई भावनाओं से गुजारती हैं, लेकिन स्क्रीन बंद होने के बाद अक्सर खालीपन रह जाता है। इस वीडियो में समझिए Emotional Overload, Empathy Fatigue, Dopamine Loop और Default Mode Network का हमारी मानसिक स्थिति और रिश्तों पर क्या असर पड़ सकता है। कैसे डिजिटल कनेक्शन बढ़ने के बावजूद अपनों से दूरी बढ़ रही है? शायद अब जरूरत है थोड़ा ठहरने, फोन से नजरें हटाने और अपने आसपास मौजूद लोगों को फिर से महसूस करने की।
