जयपुर रेलवे स्टेशन के 150 साल पूरे! भव्य स्टेशन महोत्सव, ₹717 करोड़ से बदलेगी जयपुर जंक्शन की तस्वीर | Jaipur Junction
जयपुर रेलवे स्टेशन के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य स्टेशन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर जयपुर नगर निगम के मेयर सुनील कोठारी और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वर्ष 1875 में स्थापित जयपुर रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक विरासत को संजोने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हेरिटेज फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 717 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर जंक्शन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विश्वस्तरीय ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की योजना है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जयपुर की ऐतिहासिक पहचान को भी नया स्वरूप मिलेगा।
