जयपुर में होगा भव्य रामलीला महोत्सव, | दशहरे पर होगा रावण दहन | TNC
श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति की ओर से शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रामलीला में प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े राम जन्म, वनवास, सीता हरण, हनुमान मिलन और लंका विजय जैसे प्रमुख प्रसंगों का नाटकीय मंचन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्श, त्याग, धर्म, मर्यादा और सनातन संस्कृति से परिचित कराना है। विजयदशमी के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में पारंपरिक रावण दहन भी होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
