जयपुर में सजा स्टारडम अवॉर्ड्स का मंच! कांची सिंह और 50+ मॉडल्स का जलवा | Fashion Show | TNC |
जयपुर में Vogue Edition द्वारा आयोजित Stardom Awards का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मशहूर टीवी अभिनेत्री कांची सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इवेंट में 50 से अधिक मॉडल्स ने शानदार फैशन शो के जरिए अपना जलवा बिखेरा, वहीं ब्यूटी सेमिनार और लाइफस्टाइल एग्जिबिशन में 800 से ज्यादा गेस्ट्स ने शिरकत की। Vogue Edition की डायरेक्टर ईशा कोहली ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और नए मॉडल्स को बेहतर मंच देना है। कांची सिंह ने जयपुर को अपने दिल के बेहद करीब बताया और हिना खान के साथ दोबारा काम करने की इच्छा भी जताई।
