जयपुर के अधिवक्ताओं ने बनाई नई रणनीति, जानिए क्या है खास? | Rajasthan News | The News Canvas |
जयपुर के वैशाली नगर में एडवोकेट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं के प्रोफेशनल और व्यक्तिगत सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। संगठन से क्षेत्र के करीब 600 अधिवक्ता जुड़े हैं। बैठक में तय किया गया कि एसोसिएशन जरूरत के समय सदस्यों को कानूनी, व्यक्तिगत और आपात सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगा। संगठन के विधिवत रजिस्ट्रेशन, विशेष सहायता कोष के गठन और एडमिन की जिम्मेदारियों को सेवा भाव से निभाने पर भी सहमति बनी। महिला और पुरुष अधिवक्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
