जयपुर में Women Power का Smash! | बैडमिंटन कोर्ट पर महिलाओं ने दिखाया दम | TNC
जयपुर में आयोजित CAP Badminton Tournament में अलग-अलग शहरों से आई महिला खिलाड़ियों ने बैडमिंटन कोर्ट पर अपना दम दिखाया। इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी सुचित्रा और यास्मीन शेख ने इस आयोजन को महिलाओं की फिटनेस, आत्मविश्वास और खेल में बढ़ती भागीदारी के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। टूर्नामेंट में करीब 80 से 100 महिला प्रतिभागियों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि खेल सिर्फ मेडल जीतने का जरिया नहीं, बल्कि खुद के लिए जीने, फिट रहने और अपनी पहचान बनाने का भी माध्यम है।
देखिए The News Canvas की यह खास रिपोर्ट।
