Surendra Koli Story: निठारी कांड का आरोपी या निर्दोष? | फांसी से बरी होने तक की पूरी कहानी | TNC
निठारी कांड… एक ऐसा मामला जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। बच्चों और महिलाओं के लापता होने से शुरू हुई यह कहानी डी-5 कोठी, मानव अवशेषों की बरामदगी, सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर की गिरफ्तारी और लंबी कानूनी लड़ाई तक पहुंची। कई मामलों में सुरेंद्र कोली को निचली अदालतों से सजा मिली, लेकिन बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कई मामलों में उसे बरी कर दिया और सुप्रीम कोर्ट ने भी फैसले को बरकरार रखा। अब सुरेंद्र कोली की मौत की खबर के बाद निठारी कांड से जुड़े पुराने सवाल फिर चर्चा में हैं—आखिर उन बच्चों और महिलाओं के साथ क्या हुआ था? जांच में कहां कमी रही और क्या इस मामले का पूरा सच कभी सामने आ पाया?
देखिए The News Canvas की यह खास रिपोर्ट।
