Lions Club Jaipur Diamond का सेवा सप्ताह, जनसेवा की मिसाल! | TNC |
सेवा का संकल्प, जरूरतमंदों का साथ! लायंस क्लब जयपुर डायमंड ने सेवा सप्ताह के तहत ‘थाली खुशियों वाली’ अभियान से करीब 700 लोगों को भोजन कराया और रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त एकत्रित किया। जयपुर सेंट्रल जेल में नेत्र जांच और चश्मा वितरण के साथ डेंटल व स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए गए। रावत पीजी कॉलेज में कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के जरिए समाज को सेवा कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
