Rajasthan Panchayat Election: BJP में टिकटों पर महामंथन! CM भजनलाल की मौजूदगी में किसके नाम पर लगेगी मुहर? | TNC |
किसे मिलेगा टिकट और किसका कटेगा पत्ता? राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा में मैराथन बैठकों का दौर जारी है। जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेता संभावित प्रत्याशियों के नामों और चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। विधायकों और मंत्रियों से स्थानीय समीकरणों व कार्यकर्ताओं की राय पर फीडबैक लिया जा रहा है। जिताऊ उम्मीदवारों के चयन पर जोर है, जबकि टिकटों की अंतिम सूची की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
