Surat Fire Case: ₹10 हजार के बदले ₹24 करोड़ की आग, फिर KhatuShyam क्यों पहुंचा आरोपी? | TNC |
सूरत के श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई । पुलिस के मुताबिक विनोद इसी मार्केट की एक फर्म में अकाउंटेंट था और उसे करीब ₹30 हजार महीना वेतन मिलता था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। विनोद का आरोप था कि मालिक और वरिष्ठ अकाउंटेंट के व्यवहार से वह अपमानित महसूस करता था और उसके करीब ₹10 हजार वेतन के बाकी थे। पुलिस के मुताबिक, CCTV में एक शख्स कपड़ों के पार्सल में आग लगाते दिखाई दिया और घटना के बाद वह पत्नी-बच्चे के साथ खाटू श्याम और फिर अयोध्या पहुंचा। पुलिस के अनुसार आरोपी बाद में सूरत लौटा, जहां क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया। ₹150 के पेट्रोल से कथित आगजनी, CCTV फुटेज, खाटू श्याम से अयोध्या और फिर गिरफ्तारी तक की पूरी कहानी जानिए इस वीडियो में।
