UP की 10 Rajya Sabha सीटें राजभर-जयंत-अनुप्रिया के वोट क्यों हुए बेहद अहम ? | TNC |
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरणों का अहम संकेत बन गया है। BJP के सामने सात सीटों के बाद आठवीं सीट के लिए नंबर गेम की चुनौती है, जबकि अखिलेश यादव के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने और 2024 की क्रॉस-वोटिंग जैसी स्थिति रोकने की परीक्षा होगी। अपना दल(S), RLD, सुभासपा और निषाद पार्टी जैसे सहयोगी दलों का हर वोट अहम हो सकता है। 16 अक्टूबर का मतदान सिर्फ राज्यसभा की सीटों का मुकाबला नहीं, बल्कि गठबंधन की मजबूती, विधायक दल की एकजुटता और 2027 से पहले बदलते सियासी समीकरणों पर भी नजर रखेगा।
