UP BULLETIEN | 5 बड़ी खबरें | गोरखपुर में वानिकी यूनिवर्सिटी, आजम खां और यूपी चुनाव 2027 | TNC |
उत्तर प्रदेश की 5 बड़ी खबरों में देखिए गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी की पहली वानिकी एवं औद्यानिकी यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। रामपुर में आजम खां और अब्दुल्ला आजम की चुनावी राह में कानूनी अड़चनें बनी हुई हैं, जबकि डॉ. तजीन फात्मा की चुनावी वापसी की उम्मीद बढ़ी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर आगरा में 21 जिलों की समीक्षा हुई। ताजमहल में बैग स्कैनर खराब होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। वहीं, प्रतापगढ़ के कुंडा की रामकथा में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और राजस्थान के विधायक रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे।
