उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें! अमित शाह का राहुल पर हमला, केदारताल रेस्क्यू, फिल्म पुरस्कार | Uttarakhand News
उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरों में आज देखिए प्रदेश की राजनीति, फिल्म जगत, केदारताल रेस्क्यू और विधानसभा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा और एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी दे दी है। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान मिलेगा। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर लापता पर्वतारोहियों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दूसरी ओर, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 137 महिला संचालित बूथ और 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड विधानसभा से पारित नौ विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के लिए लोक भवन भेजे गए हैं। The News Canvas के उत्तराखंड बुलेटिन में प्रदेश की इन पांच अहम खबरों का विस्तृत अपडेट।
