Jio का Space Mission! 1600 सैटेलाइट से 6 लाख गांवों तक Satellite Internet पहुंचाने की तैयारी | TNC |
जहां नेटवर्क के लिए छत पर चढ़ना पड़ता है, वहां क्या अब अंतरिक्ष से पहुंचेगा इंटरनेट? रिलायंस जियो ने करीब 1600 सैटेलाइट और देशभर में 23 ग्राउंड स्टेशन की प्रस्तावित योजना पेश की है। लक्ष्य 6 लाख से ज्यादा गांवों और दूरदराज इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इससे भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में Starlink के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। फिलहाल यह योजना है, सेवा शुरू होने की तारीख तय नहीं हुई है। आपके इलाके में नेटवर्क की सबसे बड़ी परेशानी क्या है? कमेंट में बताइए!
