राजधानी जयपुर में पिछले 48 घंटों के दौरान ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए। पहले भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का प्रयास किया, फिर कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय का घेराव किया। दोनों प्रदर्शनों में वाटर कैनन चले, दोनों के प्रदेश अध्यक्षों ने बयान दिए और दोनों ने एक-दूसरे पर आरोपों के बाण चलाए। क्या यह सिर्फ राजनीतिक संघर्ष है या फिर जनता के सामने विरोध की राजनीति का एक नया अध्याय ? आज के डेली डोज में देखिए भाजपा, कांग्रेस, राहुल गांधी, मदन राठौड़, गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक गहलोत से जुड़ा तीखा विश्लेषण।




