राजस्थान में Fecal Sludge Treatment Plant यानी FSTP की लागत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जो प्लांट दूसरे राज्यों में लाखों रुपये में बन रहे हैं, वही राजस्थान में करोड़ों तक पहुंच गए। प्रदेश में पहले से स्थापित 79 प्लांटों के सही ढंग से नहीं चलने के बावजूद 165 नए वर्क ऑर्डर जारी किए गए। ऑनलाइन मॉनिटरिंग, तकनीक, संचालन और भुगतान व्यवस्था पर भी सवाल हैं। कांग्रेस ने 1,308 करोड़ रुपये के ठेकों में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। आखिर गंदगी साफ हुई या सरकारी खजाना? देखिए The News Canvas की यह विशेष पड़ताल और रिपोर्ट।




