जयपुर नगर निगम क्षेत्र के मैरिज गार्डन संचालकों ने JDA की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जयपुर विवाह स्थल समिति के अध्यक्ष भवानी शंकर माली ने आरोप लगाया कि संचालक वर्ष 2012 के बायलॉज के अनुसार टैक्स, लाइसेंस और सफाई शुल्क जमा कर रहे हैं, फिर भी बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। समिति ने पार्किंग क्षमता 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने के फैसले का भी विरोध किया। संचालकों ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो सामूहिक हड़ताल की जाएगी।




