निकाय चुनाव है, लेकिन भाषण का स्केल लोकसभा वाला! जयपुर में CM भजनलाल शर्मा के मेगा रोड शो में बिजली, पानी, धर्मांतरण, ‘लव जिहाद’ और वन स्टेट वन इलेक्शन तक की चर्चा हुई। उधर अशोक गहलोत ने तंज कसा कि काम किया होता तो मुख्यमंत्री को रोड शो नहीं करने पड़ते। लेकिन इन सियासी वार-पलटवार के बीच जनता का सवाल सीधा है—सड़क कब बनेगी, सीवर कौन खोलेगा, कचरा कौन उठाएगा और स्ट्रीट लाइट कब जलेगी? निकाय चुनाव की असली परीक्षा आखिर बड़ी सियासत से होगी या छोटी गलियों की समस्याओं से?
