एक निगम से तेज विकास होगा या जाम और सफाई की समस्याएं बरकरार रहेंगी? जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 98 से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंघी ने डबल इंजन सरकार और एकल निगम के जरिए शहर की सूरत बदलने का दावा किया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने खासा कोठी से पानीपेच मार्ग पर ट्रैफिक जाम, संकरी सड़कों और सफाई की समस्या उठाई है। जनता की मांग साफ है—वादों के साथ जमीन पर काम भी दिखे। आपके इलाके में सबसे बड़ी समस्या क्या है? कमेंट में बताइए।
