दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत में हॉस्टल होने की बात सामने आई है और कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। देखिए दिल्ली हादसे की हर बड़ी अपडेट सिर्फ The News Canvas पर।
