जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 130 में चुनावी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य कौशिक घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद कर रहे हैं। अपने जनसंपर्क अभियान में वे सड़क, सफाई, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और दूसरी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। आदित्य कौशिक का कहना है कि उनकी प्राथमिकता वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान और विकास कार्यों को गति देना है। क्या विकास और जनसुविधाओं का यह एजेंडा चुनाव में जनता का समर्थन हासिल कर पाएगा? देखिए द न्यूज कैनवास की ग्राउंड रिपोर्ट।
