मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से करीब 400 साल पुरानी और लगभग 3.5 टन वजनी तोप चोरी होने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन जब्त किया गया है, लेकिन ऐतिहासिक तोप अब भी गायब है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में राजस्थान के पांचना बांध से जुड़े सामाजिक विवाद और बांध को नुकसान पहुंचाने की कथित योजना का दावा सामने आया है। हालांकि, यह दावा अभी जांच के दायरे में है और इसकी पुष्टि तोप की बरामदगी के बाद ही हो सकेगी। आखिर इतनी भारी तोप नरवर किले से कैसे चोरी हुई, इसे कहां छिपाया गया और इस पूरी योजना में कितने लोग शामिल थे? देखिए The News Canvas की यह विस्तृत रिपोर्ट।




