तुर्की की राजधानी अंकारा में 7 और 8 जुलाई 2026 को आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने सम्मेलन में शामिल नेताओं को बेहद असामान्य विदाई उपहार दिया। नेताओं को उनके नाम से खुदी हुई Gümüşay .357 Magnum रिवॉल्वर भेंट की गई, जिसके साथ छह जिंदा कारतूस, सफाई का सामान और तुर्की के निर्यात नियंत्रण से छूट का पत्र भी रखा गया था। 1990 के दशक में सरकारी हथियार निर्माता कंपनी MKE द्वारा बनाई गई इस विंटेज रिवॉल्वर को तुर्की की स्वदेशी रक्षा उत्पादन यात्रा के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन कई नेताओं के सामने इसे अपने देश ले जाने से जुड़ी कानूनी और सुरक्षा संबंधी समस्या खड़ी हो गई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इसे तुर्की में छोड़ गए, जबकि कुछ नेताओं ने हथियार को निष्क्रिय कराने, दूतावास में रखने या संग्रहालय को सौंपने का फैसला किया। इस वीडियो में जानिए एर्दोगन के इस अनोखे तोहफे के पीछे क्या कूटनीतिक संदेश था, तुर्की अपने रक्षा उद्योग को किस तरह वैश्विक बाजार में पेश कर रहा है और किन नेताओं के लिए यह रिवॉल्वर सम्मान से ज्यादा कानूनी सिरदर्द बन गई। वीडियो पर अपनी राय कमेंट करें और The News Canvas को सब्सक्राइब करना न भूलें।
NATO नेताओं को मिली ‘सिक्सर’! एर्दोगन का ये कैसा तोहफा?

The News CanvasJuly 10, 2026Updated July 20, 2026 5:30 pm
ADVERTISEMENT
सम्बंधित ख़बरें
BRICS के Door पर Pakistan… China-Russia साथ, फिर भी Entry क्यों नहीं? एवरेस्ट पर इंसानों का ‘गर्म असर’! 6000 लीटर यूरिन और हजारों टेंट से पिघल रही बर्फ?News Update : Hindus पर हारुन इजहार की जहरीली जुबान! जानिए पूरा कच्चा चिट्ठा! | BangladeshNarendra Modi – Xi Jinping की मुलाकात से पहले सीमा पर सवाल ! China को India की दोटूक!Trump–Netanyahu में बढ़ती दूरी? Gaza, Iran और Lebanon पर बड़ा टकराव
ADVERTISEMENT
