उप विदेश मंत्री अलीमोव का बड़ा बयान
रूस ने कहा है कि वह अमेरिका-ईरान और ईरान-अरब देशों के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए बातचीत में मदद करने और मध्यस्थता करने को तैयार है। हालांकि, रूस ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी पर अपनी भूमिका नहीं थोपना चाहता।
‘बातचीत के लिए मंच देने को तैयार’
रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव ने ‘इज़वेस्टिया’ अखबार से बातचीत में कहा कि रूस अमेरिका और ईरान के साथ-साथ ईरान और अरब देशों के बीच मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में सहयोग करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा,
“हमें अरब-ईरान वार्ता के लिए मंच उपलब्ध कराने में खुशी होगी, लेकिन हम खुद को थोपना नहीं चाहते।”
कई देशों से बनाए हुए हैं संपर्क
अलीमोव ने बताया कि रूस इस्लामाबाद, रियाद और अंकारा समेत सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि तनाव कम करने के प्रयास आगे बढ़ सकें।
‘वार्ता बहाल करने की कोशिशें जारी’
रूसी उप विदेश मंत्री ने कहा कि सभी पक्षों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने के प्रयास जारी हैं और रूस इन कोशिशों का समर्थन करता है। उन्होंने संकेत दिया कि कूटनीतिक समाधान ही क्षेत्रीय स्थिरता का सबसे प्रभावी रास्ता है।




