राजस्थान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनकी मांगों पर गंभीर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि WCD, ICDS और वित्त विभाग मिलकर कार्यकर्ताओं के कल्याण, स्किल डेवलपमेंट और मानदेय से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। आगामी विधानसभा सत्र में महिला सशक्तिकरण और विकास पर विशेष फोकस रहेगा। वहीं PWD की समीक्षा बैठक में दीया कुमारी ने सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस की नीति स्पष्ट की। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार धरातल पर रिकॉर्ड विकास कार्य कर रही है।




