16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर प्रदर्शन! CJP-AISA का बड़ा ऐलान | Delhi Protest | TNC
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में CJP और छात्र संगठन AISA ने एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजीत दीपके, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और अन्य प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। अभिनेता प्रकाश राज, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और प्रशांत भूषण की मौजूदगी की भी खबर है।
नेहा बोरा ने कहा कि हिरासत और पुलिस कार्रवाई से आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। वहीं, अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में फिर प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
