Jaipur स्थापना दिवस 2026 | Pink City के 299 साल, पुष्पवर्षा और दीपों से 300वें वर्ष का स्वागत | TNC |
जयपुर स्थापना दिवस 2026 पर गुलाबी नगरी ने 299 साल पूरे कर 300वें वर्ष में प्रवेश किया। 17 नवंबर को महापौर सुनील कोठारी ने मोती डूंगरी गणेशजी को पहला न्योता दिया और बिड़ला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन हुआ। 18 नवंबर को गंगापोल दरवाजे पर विशेष पूजा और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। गोविंद देवजी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ जयपुर घराने के कथक की प्रस्तुति भी हुई। शाम के कार्यक्रम में स्टैच्यू सर्किल पर हजारों दीप जलाए जाएंगे।
