Rajasthan Bulletien | 5 बड़ी खबरें | जयपुर में JDA का बुलडोजर, पुष्कर मेले का आगाज | TNC |
राजस्थान बुलेटिन में 18 नवंबर की पांच बड़ी खबरें। जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर ढूंढाड़ परिषद ने स्टैच्यू सर्किल पर केक काटकर जश्न मनाया। न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए JDA ने चिह्नित अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया। जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक ‘हम भारत के लोग’ थीम पर लोकमंथन 2026 का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 24 नवंबर तक चलेगा, जहां लोक संगीत, ग्रामीण खेल और सरोवर की महाआरती प्रमुख आकर्षण हैं। वहीं, मध्य प्रदेश का चीता चंबल पार कर रणथंभौर और करौली के वन क्षेत्र में पहुंचा, जहां वन विभाग उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है।
