Rajasthan Politics: Dotasra की BJP सरकार को खुली चेतावनी! अफसरों की लिस्ट तैयार | TNC |
“अब भूलो और माफ करो की नीति नहीं चलेगी!” राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और अधिकारियों को चेतावनी दी है। उनका दावा है कि भाजपा के कथित गलत कामों में सहयोग करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार हो रही है और 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने पर जवाबदेही तय की जाएगी। डोटासरा ने कुछ IAS-IPS अधिकारियों के संपर्क करने का भी दावा किया है। हालांकि, किसी अधिकारी का नाम या सूची का दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया गया है।
