Yogi vs Akhilesh: अयोध्या में नई ‘महाभारत’! कारसेवक गोलीकांड से राम मंदिर विवाद तक
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या सियासी अखाड़ा बनती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे, योगी आदित्यनाथ के पलटवार, 1990 में कारसेवकों पर हुई पुलिस फायरिंग और 2021 में राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद से जुड़े कथित घोटाले के आरोपों ने इस सियासी टकराव को और चर्चा में ला दिया है। राम मंदिर ट्रस्ट इन आरोपों को खारिज कर चुका है। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर बीजेपी की हार के बाद अयोध्या का चुनावी महत्व और बढ़ गया है। क्या 2027 में योगी और अखिलेश अयोध्या से आमने-सामने चुनाव लड़ेंगे या यह चुनौती राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहेगी? अयोध्या की राजनीति, राम मंदिर, विकास, रोजगार और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों का विश्लेषण।
