राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को नाकारा और निकम्मी बताते हुए भ्रष्टाचार, रुके हुए जनकार्य और जनता की परेशानियों पर सवाल उठाए। उन्होंने OBC आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की और छात्र आंदोलनों पर सरकार को युवाओं से संवाद की सलाह दी। गहलोत ने राहुल गांधी को युवाओं की आवाज बताया और कहा कि नई पीढ़ी अब जाग रही है। परिसीमन के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। देखिए उनका पूरा बयान।




