एक रूसी महिला अनास्तासिया शारोवा ने भारत में रहने के दौरान 5 ऐसे कल्चरल शॉक बताए, जिन्हें सुनकर भारतीय शायद कहें — “इसमें नया क्या है ?” ट्रैफिक में हेडलाइट फ्लैश से लेकर रिश्तेदारों के यहां होटल में रुकने तक, फोन कॉल संस्कृति से लेकर “हो जाएगा” वाली मानसिकता तक, यह वीडियो भारत की रोज़मर्रा की आदतों पर हल्के व्यंग्य और गंभीर सामाजिक टिप्पणी के साथ चर्चा करता है। क्या ये हमारी ताकत हैं या कमजोरी ? क्या हमने कुछ समस्याओं को इतना सामान्य मान लिया है कि वे अब समस्या लगती ही नहीं ? देखिए Daily Dose का यह खास एपिसोड।




