रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर पहले 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकी और अब संशोधित अमेरिकी प्रस्ताव में अधिकतम सीमा 100 प्रतिशत! भारत और चीन जैसे देशों पर दबाव बनाने के लिए इतना बड़ा आंकड़ा क्यों उछाला गया? क्या यह वास्तविक नीति है, बातचीत से पहले डराने की रणनीति है या डोनाल्ड ट्रंप का एक और इंटरनेशनल यू-टर्न? इस वीडियो में समझिए रूस प्रतिबंध विधेयक, भारत पर संभावित प्रभाव, राष्ट्रपति को मिलने वाली छूट की शक्ति और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के 20 प्रतिशत शुल्क प्रस्ताव से पीछे हटने की पूरी कहानी। ध्यान रहे कि भारत पर नया 100 प्रतिशत टैरिफ अभी लागू नहीं हुआ है; मामला फिलहाल प्रस्तावित अमेरिकी कानून से जुड़ा है। देखिए The News Canvas का विस्तृत विश्लेषण और कमेंट में बताइए—इसे रणनीति कहेंगे या पलटी?




