जयपुर के राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के विरोध ने राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों ने हॉस्टल की बदहाल सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच समिति गठित की और पूर्व प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया। इस वीडियो में हम पूरे घटनाक्रम, राजनीतिक प्रतिक्रियाओं, प्रशासनिक कार्रवाई और सबसे महत्वपूर्ण-विशेष योग्यजन बच्चों की वास्तविक समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। देखिए The News Canvas का Daily Dose और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।




