नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही वार्ड नंबर 29 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम सिंह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। The News Canvas से बातचीत में विक्रम सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करना और अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना होगी।
बीजेपी से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने पर विक्रम सिंह ने “स्थानीय प्रत्याशी” का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि वार्ड की समस्याओं को स्थानीय व्यक्ति बेहतर तरीके से समझ सकता है। कांग्रेस, बीजेपी और अन्य प्रत्याशियों से मिलने वाली चुनौती पर उन्होंने कहा कि उनकी असली चुनौती खुद से है और वे जनता के बीच अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे। देखिए Ward 29 की चुनावी तस्वीर और निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम सिंह से खास बातचीत सिर्फ The News Canvas पर।
