Ward 97 के नगर निगम चुनाव में सियासी हलचल तेज है। ‘द न्यूज कैनवास’ से खास बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं और चुनावी मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने जलभराव, खराब सड़कों और खुले मैनहोल जैसी समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पिछले ढाई-तीन वर्षों में पर्याप्त विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाया। दलबदल, निर्दलीय प्रत्याशियों और कांग्रेस में भीतरघात के सवालों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। महेंद्र सिंह ने दावा किया कि जनता इस बार काम के आधार पर फैसला करेगी और 14 तारीख को आने वाला परिणाम जनता का जनादेश बताएगा। देखिए Ward 97 की Ground Reality और महेंद्र सिंह का पूरा Exclusive Interview.
