राजस्थान के झालावाड़ से सामने आई सरकारी स्कूल की तस्वीर ने सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बारिश के बाद मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, झीकनी में नाले का पानी घुस गया और स्कूल परिसर तालाब में तब्दील हो गया। करीब 80 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह वही मनोहरथाना क्षेत्र है, जहां पिछले साल सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौ*त हुई थी। आखिर बारिश से पहले स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं होती ? क्या सरकारें बच्चों के लिए सुरक्षित स्कूल नहीं बना सकतीं ? आज के Daily Dose में देखिए स्कूलों की बदहाली, सिस्टम की जिम्मेदारी और ‘महादेव’ के क्रोध का व्यंग्यात्मक सवाल।
Vasundhara Raje से Ashok Gehlot और Bhajan Lal तक… स्कूलों का हाल कब बदलेगा ?

